न्यूज़ डेस्क: मशहूर एक्टर कॉमेडियन वीर दास अपने आपत्तिजनक बयान से मुसीबत में फंस गए हैं। बहुत से लोग उनके खिलाफ आवाज उठा रहें हैं। जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली के एक थाने में शिकायत भी दर्ज हो गई है।
वीर दास ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के खिलाफ टिप्पणी की। जोकि देश विरोधी मानी जा रही है। यह वीडियो आप देख सकते है जिसमें वीरदास हजारों लोगों के सामने क्या बोल रहे है। इसी वजह से लोग उनका विरोध कर रहे हैं।
वहीं वीरदास ने अपने एक बयान में कहा कि, ‘उनका मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं था। न ही उनका इरादा देश की छवि खराब करना था। मेरी बात को कुछ लोग तोड़ मरोड़ कर अपनी पब्लिकसिटी करना चाहते हैं।’