28.2 C
Noida
Sunday, April 2, 2023

Download App

कब है होली? होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री नोट कर लें, जानें कब से लगेगा होलाष्टक

न्यूज़ डेस्क: हर साल होली का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस साल होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. बता दें कि होली के पहले दिन होलिका दहन (Holi 2022 Date) होता है. होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा. इस दिन होलिका की पूजा-अर्चना की जाती है. होलिका दहन सच्चाई की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि होलिका के साथ ही इस दिन अपने मन की हर तरह की बुराईयों को भी होलिका की आग में भस्म कर देना चाहिए. होलिका दहन के दूसरे दिन पूरे जोश-उत्साह के साथ रंग-अबीर वाली होली मनाई जाती है. होली से पहले होलाष्टक भी लगता है. कहा जाता है कि होलाष्टक के दिनों में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. आगे पढ़ें कब से लगेगा होलाष्टक, होलिका दहन शुभ मुहूर्त क्या है और होलिका दहन पूजा सामग्री.

10 मार्च से लगेगा होलाष्टक

बता दें कि होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है. यानी इस साल 10 मार्च 2022 से होलाष्टक लगेगा. होलाष्टक के दिन कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं. होली से पहले होलिका पूजा को काफी महत्वपूर्ण माना गया है.

होलिका दहन पूजा सामग्री

एक लोटा जल, गाय के गोबर से बनी माला, अक्षत, गन्ध, पुष्प, माला, रोली, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, गेंहू की बालियां.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
  • होलिका दहन मुहूर्त – 09:06 शाम से 10:16 शाम
  • अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट्स
  • रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
  • पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 17, 2022 को 01:29 शाम बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 18, 2022 को 12:47 शाम बजे
  • होलिका दहन हिन्दु मध्य रात्रि के बाद
  • वैकल्पिक मुहूर्त- हिन्दु मध्य रात्रि के बाद – 01:12 सुबह से 06:28 सुबह, मार्च 18
  • अवधि – 05 घण्टे 16 मिनट्स

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...