35.2 C
Noida
Saturday, April 20, 2024

Download App

किसानों की MSP की मांग जायज, CM केजरीवाल बोले- टेनी साहब को मंत्रिमंडल से किया जाए बर्खास्त

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान आंदोलन का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने शहीद हुए 700 किसानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अपने देश के किसान देशद्रोही हैं क्या ? अगर यह लोग देशद्रोही हैं तो गालियां देने वाले क्या हैं ? किसानों को खालिस्तानी कहा गया, चीन का एजेंट कहा गया फिर भी यह लोग शांति के साथ बैठे रहे। इतना ही नहीं सरकार किसानों की हिम्मत नहीं तोड़ पाई और अंत में उन्हें किसानों के सामने झुकना पड़ा।

Poonam Advt.
Advt.

आजादी की लड़ाई जैसी थी किसानों की लड़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की लड़ाई आजादी की लड़ाई से कम नहीं थी। यह किसानों की जीत नहीं है बल्कि यह जनतंत्र की जीत है। देश के भीतर पिछले कुछ सालों से लोकतंत्र से जो भरोसा उठ रहा था लेकिन किसान आंदोलन से लोगों के भीतर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेरे देश के किसान ने अपने सत्याग्रह से ये दिखा दिया कि अन्याय के ख़िलाफ़ सच्चाई और मज़बूत इरादों की जीत ज़रूर होती है। इसी बीच भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जब तीनों कृषि कानून आए तो भाजपा वालों ने इसे मास्टरस्ट्रोक बताया था और जब वापस लिया गया तब भी मास्टरस्ट्रोक बताया। आपके नेताओं ने आपकी क्या गत बना दी।

किसानों के साथ है दिल्ली सरकार

Advt.

उन्होंने कहा कि हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। टेनी साहब को तुरंत केंद्रीय मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। केंद्र सरकार की कुछ तो मजबूरी होगी तभी उनका बोझ अपने कंधे पर ढो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वाली मांग जायज है। इसके ऊपर हमने भी बहुत अध्ययन किया है। राजनीतिक तौर पर नहीं लेकिन अगर यह लागू हो जाता है तो कृषि क्षेत्र को बहुत फायदा हो सकता है। इसके अलावा किसानों पर लगाए गए सभी केस वापस होने चाहिए। हम किसानों के साथ है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...