न्यूज़ डेस्क: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी कल से आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। ये त्योहार चार दिनों तक चलता है। छठ व्रत को काफी कठीन माना जाता है क्योंकि इसके नियम काफी कठोर होते हैं। ऐसे में इस व्रत के दौरान व्रतियों को कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए जिससे उनसे पूजा के दौरान गलतियां न हों।
इन बातों का रखें ध्यान
— सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय बर्तन चांदी, ग्लास या प्लास्टिक का नहीं होना चाहिए।
— छठ पूजा का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर अलग से ही पकाना होता है।
— व्रतियों को बेड पर नहीं सोना चाहिए। उन्हें फर्श पर चादर बिछाकर सोना चाहिए।
जानें खरना का समय
खरना इस महा पर्व का दूसरा दिन होता है। जो 9 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखा जाता है और व्रती रात को पूजा करने के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। इसी दिन छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता है। शाम 5:45 से 6:25 बजे तक खरना है।