न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत किसान आंदोलन के वक्त अपने विवादित बयानों को लेकर खूब चर्चा में बनी रहीं। वहीं अब एक बार फिर उन्होंने किसान प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा है। दरअसल, बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब के फिरोजपुर में करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहे थे। पीएम मोदी के साथ हुई इस घटना को एक्ट्रेस ने बेहद शर्मानाक बताया है और अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि ‘पंजाब में जो भी हुआ वह शर्मनाक है। आदरणीय प्रधानमंत्री लोकतंत्र से चुने गए नेता/प्रतिनिधि/1.4 अरब लोगों की आवाज हैं। उन पर अटैक हर भारतीय पर अटैक है… यह हमारे लोकतंत्र पर भी अटैक है, पंजाब आतंकी गतिविधियों का हब बनता जा रहा है अगर हमने उनको अब नहीं रोका तो राष्ट्र को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।’