बड़हलगंज: विधानसभा रण 2022 के लिये चिल्लूपार से पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुये मिष्ठान वितरित लिया, इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पटाखे भी फोड़ कर खुशी का इजहार किया।
शुक्रवार को दोपहर में भाजपा कार्यालय से श्री त्रिपाठी को टिकट दिये जाने की घोषणा के बाद ही चिल्लूपार में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बड़हलगंज निवासी एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर, अष्टभुजा सिंह, पप्पू निषाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकान्त सोनी ने सैकडों कार्यकर्ताओ के साथ पटाख़े फोड़ कर ख़ुशी का इज़हार किया और मिठाइयां भी बांटा। उक्त नेतागण ने राजेश त्रिपाठी को टिकट दिये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में चिल्लूपार में इस बार इतिहास लिखा जाना तय हो चुका है, जनता सर्वाधिक मतों से राजेश त्रिपाठी को विजय दिला कर चिल्लूपार में कमल खिलाने का मन बना चुकी है। वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश पटेल एडवोकेट, वीरेंद्र गुप्ता उर्फ वीरू गुप्ता एडवोकेट, सुरेंद्र मोदनवाल, अंकित पटेल ने कहा कि पहले से ही तय है टिकट किसी को भी मिलेगा वोट कमल को जाना है। श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में इस बार सब इतिहास लिखने जा रहे है।
चाणक्य विचार संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सराफा व्यापार मण्डल अध्यक्ष गंगा सोनी, महासचिव प्रभुनाथ सोनी, पूर्व प्रमुख रामबेलास यादव, राम बेलास तिवारी, पवन यादव, दीपक त्रिपाठी, राहुल तिवारी सहित तमाम गणमान्य जनो औऱ भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री की विजय के लिये अपना सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया।