खैर(पुनीत गोयल): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विनोद सारस्वत का गोमत पर कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सिंह को भी इस मौके पर विदाई दी गई। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि भाजपा ने अध्यक्ष की कमान एक परिश्रमी कर्मठ और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को दी है। हम सभी कार्यकर्ता उनके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष।
समारोह से अभिभूत होकर जिला अध्यक्ष विनोद सारस्वत ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित रहें यह मेरा पूरा प्रयास होगा। इस अवसर पर मंडल के महामंत्री प्रशांत गौड़ ने बुके देकर एवं मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर उपाध्यक्ष जयपाल तोमर, प्रताप परिहार, उपेंद्र सिंह चौहान, अभिमन्यु राज सिंह, दीपक शर्मा, अबरार खान, मोहित खान, संजीव उपाध्याय, युवा नेता पवन शर्मा अजय शर्मा, भूपेंद्र कुमार, टेक चंद शर्मा, खैमचंद आदि उपस्थित थे।