न्यूज़ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रकोष्ठ की शनिवार को नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया। इसमें 7 सह संयोजक, 4 जिला प्रभारी नियुक्त किए गए। भाजपा के दिल्ली प्रदेश प्रभारी विजयंत जय पांडा एवं प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में प्रदेश संयोजक सरदार कुलविंदर सिंह बंटी ने नई टीम की घोषणा की। नई टीम में सरदार चरणजीत सिंह लवली सह संयोजक, सरदार सुखप्रीत सिंह मल्होत्रा सह संयोजक, सरदार रविंदर सिंह सोनू सह संयोजक, जगदीप सिंह कोहली सह संयोजक, सरदारनी प्रीति सिंह सह संयोजक, सरदार स्वर्ण जीत सिंह सह संयोजक, सरदार हरबखशीश सिंह सह संयोजक, सरदार हरजिंदर सिंह सोढ़ी प्रवक्ता, सरदार अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी,
सरदार इंदरजीत सिंह बल्ली जिला प्रभारी, सरदार गुरप्रीत सिंह जिला प्रभारी, सरदार अजीत सिंह फतेह जिला प्रभारी, सरदार परमिंदर सिंह प्रिंस जिला प्रभारी, सरदारनी हरजीत कौर जोली जिला प्रभारी नियुक्त किए गए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सिख धर्म और सिख समुदाय के हितों के लिए काम किए हैं। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान में स्थित गुरद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया। साथ ही बिना वीजा के श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने की व्यवस्था की। 1984 सिख विरोधी दंगों के मुख्य दोषी सज्जन कुमार को जेल भेजने का काम हो या विदेशों में बसे 312 सिख बंधु जो कि काली सूची में थे उसे खत्म करने का काम किया।
प्रदेश प्रभारी विजयंत जय पांडा ने कहा कि आज सिख समाज का हमारे देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है। मोदी सरकार ने भी सिखों के लिए जो काम किए हैं उसी का परिणाम है कि आज सिख समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। सिख प्रकोष्ठ के संयोजक सरदार कुलविंदर सिंह बंटी ने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे अपनी नई टीम के साथ जमीन पर उतर कर सिखों को भाजपा के साथ जोडऩे का काम करेंगे।