गोरखपुर: उपनगर के गोला रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के बगल में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के चुनावी कार्यालय का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्दघाटन किया गया। कार्यालय का उद्दघाटन एमएलसी सीपी चंद ने किया।
गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए भाजपा नेता व एमएलसी सीपी चंद ने कहा कि इस बार जनता विकास के मुद्दे पर वोट करेगी व चिल्लूपार में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के काफी काम हुये हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अपराधियों पर योगी आदित्यनाथ ने लगाम लगाया है। ऐसे में प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ जी व भाजपा सरकार को काफी पसन्द कर रही है। श्री चंद ने कहा कि चिल्लूपार में इस बार कोई चूक नही होगी, पिछली बार कम अंतर की वजह से चुनाव में हार मिली थी लेकिन इस बार चिल्लूपार में पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कमल जरूर खिलेगा।
भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चिल्लूपार की जनता इस बार आगामी 03 मार्च का इंतजार कर रही है, अब वह पिछली बार की भूल नही करने वाली। हम सभी लोग भाजपा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस बार जी जान से लगकर योगी आदित्यनाथ के झोली में चिल्लूपार की सीट जीतकर देनी है। भाजपा नेता सृंजय मिश्रा, रणविजय चंद, कमलेश पटेल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता स्वतंत्र सिंह, महेश उमर, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अखण्ड शाही, सुनील सिंह, श्रीकांत सोनी, तबस्सुम बानो, बनवारी प्रसाद, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।