बड़हलगंज: अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान मे बड़हलगंज मे विजय दिवस के रुप मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें भारी संख्या मे लोगों ने भाग लिया।
गुरुवार को सुबह दस बजे दीनदयाल चौक से निकली तिरंगा यात्रा लेटाघाट, अम्बे चित्र मंदिर, गोला तिराहा, कालेज रोड, पटनाघाट चौराहा, बड़ी मस्जिद होते हुए पुनः दीनदयाल चौक पर पहुचकर 1971 के शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, भाजपा नेत्री अस्मिता चंद, महेश उमर, कमलेश पटेल आदि ने भारत माता की आरती उतारी।
पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तान को इसी दिन धूल चटाकर विजय दिलायी थी। तभी से इस दिन को विजय दिवस के रुप मे मनाया जाता हैं। यात्रा मे गंगा सोनी, श्रीकांत सोनी, प्रभुनाथ सोनी, अखण्ड शाही, दुर्गेश मिश्र, सुरेन्द्र मोदनवाल, राहुल तिवारी, आमित सोनी, रविन्द्र वर्मा, अभिषेक गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपक शर्मा, सदानंद शर्मा, कमलेश वर्मा, देवेन्द्र चंद, राजकुमार भारती आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।