29.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जानिए ITR फाइल करने के जरूरी टिप्स

न्यूज़ डेस्क: यदि आपने अभी तक आयकर रिटर्न (Income Tax Return) यानि ITR दाखिल नहीं किया है तो आपके पास सिर्फ 31 जुलाई तक का वक्त है. ऐसे में आयकर विभाग ने बुधवार को करदाताओं से ट्वीट कर कहा, हम आपसे जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करने का आग्रह करते हैं. आयकर विभाग के मुताबिक ई-फाइलिंग पोर्टल को आकलन वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा आईटीआर प्राप्त हुए हैं. विभाग के मुताबिक आकलन वर्ष 2022-23 और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.

ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के जरूरी टिप्स:-

  • सबसे पहले www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं और यूजर्स आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें. यदि लॉगिन आईडी और पासवर्ड नहीं है तो पहले आईडी बना लें. आईडी के तौर पर पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल होता है.
  • इसके बाद e-File के विकल्प पर क्लिक करें और फिर Income Tax Return link पर क्लिक करें.
  • अब आप देखेंगे कि आपका पैन नंबर पहले से ही एंटर हो चुका है.
  • अब इस पेज पर आपको असेसमेंट ईयर, आईटीआर फॉर्म नंबर, फाइलिंग टाइप को ओरिजिनल/रिवाइज्ड रिटर्न का चयन करना होगा. अंत में Continue पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएंगी, उन्हें भर दें.
  • अब टैक्स पेड और वेरिफिकेशन का पेज खुलेगा जहां आपको अपने हिसाब से विकल्प का चयन करना होगा.
  • अब प्रीव्यू करके फॉर्म को चेक कर लें और फिर सबमिट पर क्लिक करें.
  • ई-वेरिफिकेशन के लिए आपके फोन नंबर पर ओटीपी आएगा और आपका काम हो जाएगा.

विभाग ने कहा है कि करदाता अंतिम समय में भीड़ से बचने के लिए अपना आईटीआर विभाग के आधिकारिक वेबसाइट http://incometax.gov.in पर जाकर फाइल कर सकते हैं. आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि उन सभी करदाताओं के लिए 31 जुलाई है, जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, लेकिन जिनके खातों की ऑडिट करने की जरूरत है, उनके लिए आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win