35.7 C
Noida
Friday, April 19, 2024

Download App

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के साथ साझा की फोटो

न्यूज़ डेस्क: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियों ने प्रचार में जोर-शोर लगाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्लैमर की दुनिया से निकलकर राजनीति में भी कई लोग लगातार एंट्री कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम रानी चटर्जी का है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रानी चटर्जी ने प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर भी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी ने जिस फोटो को शेयर किया है। उसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बता रही है कि वह नए सफर को लेकर काफी खुश हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में रानी चटर्जी ने लिखा कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ जुड़कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरत सिंह ठाकुर।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रानी चटर्जी कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगी। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों में बड़ी नाम हैं। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी की पहली फिल्म मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पईसावाला आई थी। इसके बाद रानी चटर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े भोजपुरी अभिनेताओं के साथ भी काम किया है। रानी चटर्जी अपने बोल्ड लुक के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

 

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...