30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होगी संयुक्त परीक्षा : जितेंद्र सिंह

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण राज्य मंत्री सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना संयुक्त पात्रता परीक्षा को इसी साल शुरू करने की थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका।

Poonam Advt.
Advt.

उन्होंने कहा कि नयी व्यवस्था के तहत देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा ताकि किसी को असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि शुरूआती चरण में बैंक, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) से जुड़े पदों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा और आगे चलकर इस व्यवस्था को व्यापक बनाया जाएगा।

सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस सरकार के सात साल के कार्यकाल में न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया को तेज किया गया है बल्कि नए पदों के सृजन पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में इस सरकार के कार्यभार संभालने के समय केंद्रीय पदों की कुल स्वीकृत संख्या 36.45 लाख थी जो 2020 के अंत तक बढ़कर 40.04 लाख हो गयी है।

Advt.

सिंह ने कहा कि इस सरकार के पहले के सात साल यानी 2007-08 से 2013-14 के दौरान 6.19 लाख नियुक्तियां की गयीं जबकि इस सरकार के कार्यकाल में अब तक 6.98 लाख र्भितयां की गयीं। हालांकि इस दौरान करीब डेढ़ साल का समय कोविड-19 महामारी से भी प्रभावित रहा।

उन्होंने स्वीकार किया कि मुकदमेबाजी के कारण भी कई बार र्भितयों में देरी होती है लेकिन सरकार की ओर से कोई विलंब नहीं किया जाता है। उन्होंने प्रोन्नति में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि यह मामला अभी न्यायालय में है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win