27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में देश में संक्रमण केस 3 लाख के पार

न्यूज़ डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के मामले 24 घंटे में तीन लाख को पार कर गए हैं। वर्ल्डोमीटर के रात 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 3 लाख 10 हजार 687 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी नहीं किए हैं। लेकिन वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 2040 लोगों की मौत हुई, जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 16 जून 2020 को एक ही दिन में 2006 मौते हुई थी। वहीं बुधवार को सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में संक्रमण के 2 लाख 95 हजार 041 नए मामले सामने आए। जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 लाख पार
देश में लगातार 42वें दिन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 21 लाख 57 हजार 538 हो गई है, जो कि संकुल मामलों का 13.82 % है। राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर भी घटकर 85.01 हो गई। देश में अब तक कोरोना वायरस से 1 करोड़ 32 लाख 76 हजार 039 संक्रमित हो चुके हैं। जब की मृत्यु दर 1.17% हो गई है।

ऐसे बढ़े कोरोना के मामले
भारत में कोरोना के मामले पिछले साल 7 अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ से अधिक हो गए थे।

इन राज्यों से सामने आए मौत के अधिक आंकड़े
इसके बाद 19 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 अप्रैल तक 27 करोड़ 10 लाख 53 हाजर 392 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 39 हजार 357 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। संक्रमण से मरने वाले 2023 लोगों में 519 महाराष्ट्र से, 277 दिल्ली से, 191 छत्तीसगढ़ से, 162 उत्तर प्रदेश से, 149 कर्नाटक से, 121 गुजरात से, 77 मध्य प्रदेश से, 64 राजस्थान से, 60 पंजाब से, 51 बिहार से, 48 तमिलनाडु से, 46 पश्चिम बंगाल से, 45 झारखंड और 35-35 हरियाणा और आंध्र प्रदेश से हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win