33.2 C
Noida
Friday, March 29, 2024

Download App

क्या भाजपा के साथ स्वभाविक गठबंधन करने को तैयार होंगे उद्धव ठाकरे ? सांसदों के दबाव पर दौपद्री मुर्मू को दिया समर्थन

न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र में सियासत का नया अध्याय लिखा जा चुका है। इसके बावजूद शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। विधायकों और पार्षदों के बाद सांसदों ने उद्धव ठाकरे पर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शिवसेना सांसदों का मानना है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया जाना चाहिए। बीते दिनों उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के 22 सांसदों में से महज 15 ही पहुंचे थे और इन सांसदों में से ज्यादातर ने उद्धव ठाकरे पर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का दबाव बनाया।

क्या पार्टी टूटने से बचा पाएंगे ठाकरे ?

शिवसेना सांसद द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का दबाव बनाने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से एक बार फिर से दोस्ताना रिश्ता निभाने के लिए भी उद्धव ठाकरे पर दबाव बना रहे हैं। सांसदों का मानना है कि अगर भाजपा के साथ गठबंधन हो गया तो पार्टी टूटने से बच जाएगी और सरकार में शिवसैनिकों को हिस्सेदारी भी मिल जाएगी।

मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना

शिवसेना सांसद एवं नेता संजय राउत ने पहले विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन की बात कही थी लेकिन सोमवार को उद्धव ठाकरे के साथ सांसदों की बैठक के बाद समीकरण बदलने लगे और शिवसेना ने द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संजय राउत ने कहा कि हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू (एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) पर चर्चा की… द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। शिवसेना की भूमिका एक-दो दिन में साफ हो जाएगी।

धीरे-धीरे पार्टी पर हो रहा शिंदे का कब्जा ?

एकनाथ शिंदे ने बगाबत का नेतृत्व करके प्रदेश से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिरा दी और फिर भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया। इस सरकार की जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे खुद संभाल रहे हैं और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में एकनाथ शिंदे ने धीरे-धीरे शिवसेना पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया। उन्होंने विधायकों, पार्षदों के बाद सांसदों को भी अपने खेमे में शामिल कर लिया है। धीरे-धीरे उन्होंने शिवसेना के चुने गए जनप्रतिनिधियों को अपने कैंप में लाने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद उद्धव ठाकरे को सांसदों के कहने पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करें तो विकास कार्य में गति आती है। ऐसे में सांसदों ने पार्टी प्रमुख से एक स्वभाविक गठबंधन बनाने की मांग की। आपको याद हो तो एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ गठबंधन को स्वभाविक गठबंधन ही बताया था और अब उन्हें सांसदों का भी साथ मिल रहा है, जो उद्धव ठाकरे पर भाजपा के साथ स्वभाविक गठबंधन करने का दबाव बना रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद शिवसेना ने करीब 25 साल पुराना गठबंधन भाजपा के साथ समाप्त कर दिया था। जिसके बाद भाजपा ने शिवसेना पर जमकर हमला किया था। हालांकि शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार का गठन किया और मुख्यमंत्री का पत्र शिवसेना प्रमुख को सौंप दिया गया था।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...