31.9 C
Noida
Friday, April 19, 2024

Download App

क्या यूपी की राजनीति में अखिलेश यादव की पकड़ हो रही कमजोर? रणनीति पर लगातार उठ रहे सवाल

न्यूज़ डेस्क: इसमें कोई दो राय नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का अपना दबदबा रहा है। वर्तमान में भी देखे तो भाजपा के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कद सबसे बड़ा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 2017 की तुलना में बढ़िया प्रदर्शन किया था। हालांकि, अखिलेश यादव सरकार बनाने के आंकड़े से बहुत पीछे रह गए थे। लेकिन चुनाव के बाद से अखिलेश यादव के लिए स्थिति अनुकूल नहीं चल रही है। विरोधी तो उनके लगातार उन पर निशाना साथ ही रहे थे। अब तो अपने भी उनकी आलोचना कर रहे हैं। बीते कुछ समय में जो चुनाव के परिणाम आए हैं, उससे अखिलेश यादव की किरकिरी और भी हो रही है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक तो दावा यह भी कर रहे हैं कि कहीं ना कहीं अखिलेश यादव अपने पिता की राजनीतिक विरासत को खोते जा रहे हैं। अखिलेश यादव की राजनीति फिलहाल किसी कन्फ्यूजन की शिकार दिखाई दे रही है।

ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि वह लंबी लड़ाई के बदले तत्कालिक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और यही उन पर कभी-कभी भारी पड़ जा रहा है। हाल में ही अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में कृति कोल को चुनावी मैदान में उतारा था। खुद अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के 10 विधायकों के हस्ताक्षर कृति के प्रस्ताव में थे। लेकिन कृति का पर्चा खारिज हो गया। इसका कारण यह रहा कि विधान परिषद में नामांकन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 30 साल होनी चाहिए जबकि कृति कोल सिर्फ 28 साल की हैं। यही कारण है कि अखिलेश यादव पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल पूछा जा रहा है कि अखिलेश यादव के जो रणनीतिकार हैं, क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि विधान परिषद के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा क्या है। नामांकन के दौरान तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और तीन बार के विधायक मनोज पांडे तक मौजूद रहे।

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव के बाद से जो भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने एक आदिवासी समाज से आने वाली महिला का विरोध किया है। उसी की भरपाई करने के लिए कृति कोल को सपा की ओर से विधान परिषद चुनाव में उतारा गया था। लेकिन अखिलेश यादव का यादव अब उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। खुद अखिलेश यादव पूरे मामले में चर्चा के केंद्र में आ गए हैं और उन पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता अखिलेश यादव की ही नियत पर सवाल करते हुए साफ तौर पर कह दिया कि सपा ने अनुसूचित जनजाति को प्रतिनिधित्व देने का जो ढ़ोंग रचा था, उसकी पोल खुल गई है। कुछ दिनों पहले तक अखिलेश यादव के साथ ही रहे ओमप्रकाश राजभर भी उन पर हमलावर हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कह दिया है कि अखिलेश यादव कोई भी चुनाव को गंभीरता से नहीं लेते।

उत्तर प्रदेश की राजनीति को समझने वाले लोग यह खुलकर बताते हैं कि मुलायम सिंह के दौर में सपा की ओर से इस तरह की गलतियां शायद ही होती होंगी। कभी समाजवादी पार्टी को बनाने वाले अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की लगातार उन पर सवाल उठाते रहे हैं। मंगलवार को एक और मौका आया जब शिवपाल यादव को सवाल उठाने का मौका मिल गया। शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव राम गोपाल यादव के एक पत्र का हवाला देते हुए सवाल उठाया है कि न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को राम गोपाल यादव के पैड पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए सवाल उठाया, न्‍याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है। आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नहीं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...