न्यूज़ डेस्क: क्षेत्र के कछाराचंल मे स्थित गुरुकुल पीजी कालेज ददरी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पा यादव बाक्सिंग में खेलो इंडिया मे चयनित हुई हैं।
कालेज के निदेशक डा. बिपिन शाही ने बताया कि 17 दिसम्बर से 01 जनवरी 2022 तक जालंधर (पंजाब) मे आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मे 151 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें दी.द.उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए गुरुकुल पीजी कालेज ददरी की छात्रा शिल्पा यादव ने 45-48 किग्रा भार वर्ग मे 110 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए क्वार्टर फाइनल के बेस्ट आठ मे जगह बना लिया हैं। शिल्पा के इस उपलब्धि पर इन्हें खेलो इंडिया के लिए चयनित किया गया हैं। शिल्पा की इस उपलब्धि पर कालेज के संस्थापक पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध शाही, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंधक जयप्रकाश शाही, प्राचार्य आनंद सिंह, सूर्य प्रताप शाही, अरुण त्रिपाठी, पुनीत सिंह, अर्चना गुप्ता, अनिता भारती, शुभम पाण्डेय आदि ने शुभकामना दी हैं।
देवरिया जनपद के हाटा थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के रमाकान्त यादव की होनहार पुत्री शिल्पा गुरुकुल महाविद्यालय मे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इसके पूर्व शिल्पा ने इंटर तक वाराणसी के बीएचयू स्थित सांई सेंटर (स्पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया) मे बाक्सिंग की बारिकियां सीखते हुए जूनियर वर्ग मे दर्जनभर पदक प्राप्त कर चुकी हैं।






