37.2 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए राठौड़, बोले- आतंकियों का अड्डा बन चुका है राजस्थान

न्यूज़ डेस्क: राजस्थान में दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा ने जयपुर में शनिवार को गहलोत सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि प्रदेश अपराधी और चरमपंथी आज़ाद घूम रहे हैं।

आतंकियों का अड्डा बन चुका राजस्थान

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में अपराधी, चरमपंथी आज़ाद घूम रहे हैं। राज्य में साधू-संतों को मारा जा रहा है, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं और अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे हैं और मुख्यमंत्री इन घटनाओं को छोटा बता रहे हैं। राजस्थान आतंकियों का अड्डा बन चुका है। आपको बता दें कि गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से यहां कोई मां-बेटी सुरक्षित नहीं है।

विनाश की राह पर राजस्थान

उन्होंने गहलोत का जंगलराज हैशटैग के साथ एक ट्वीट में लिखा कि इसके तहत राजस्थान विनाश की राह पर है। कांग्रेस के कुशासन से यहां कोई मां-बेटी सुरक्षित नहीं है। आम आदमी दर्द में है क्योंकि सरकार ने अपराधियों, माफियाओं और चरमपंथियों को खुली छूट दी है। हम इस दमनकारी सरकार को लोगों के जीवन को नर्क नहीं बनाने देंगे।

घटनाओं ने सभी का दिल दहलाया

इससे पहले राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हम महिला अपराध की दृष्टि से तो बहुत लंबे समय से नंबर 1 पर चल रहे हैं लेकिन पिछले 4-5 महीनों की घटनाओं ने सभी का दिल दहला दिया है… राजस्थान की गति तो दुर्गति के रूप में ही दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा था कि अब तक तो मैं भी इसे जंगलराज कहता था लेकिन अब सोचता हूं कि इससे भी खराब शब्द है क्या, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए प्रयोग किया जा सकता है। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप भी कुछ कहे कि इन अपराधों को आप क्या समझते हैं ?

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win