30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

गोली लगने के बाद जापान के पूर्व पीएम शिंजो अबे को पड़ा दिल का दौरा, हालात बेहद नाजुक, पकड़ा गया संदिग्ध

न्यूज़ डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान हमला हुआ। हमलावर ने शिंजो आबे को गोली मारी, जो उनके सीने के पास जाकर लगी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा पड़ा। जिसके तुरंत बाद एयर एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शिंदो आबे की हालत बेहद नाजुक है। क्योंकि उनका काफी ज्यादा खून बह चुका है।

जापान के लोक प्रसारक एनएचके ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें 67 वर्षीय शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। शिंजो आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

पकड़ा गया संदिग्ध

शिंजो आंबे पर हमले के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। शिंजो आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए नारा गए हुए थे। इसी बीच जब वो भाषण दे रहे थे तभी गोली चलने की आवाज सुनी गई।

आपको बता दें कि पुलिस ने 41 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दो गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले के बाद पुलिस सतर्क हो गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

लंबे समय तक थे PM

शिंजो आबे साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि 2007 में बीमारी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में एक बार फिर से जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और साल 2020 तक इस पद पर रहे।

बता दें कि शिंजो आबे ने 2020 में स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी एक पुरानी बीमारी फिर से उभर आई है। उन्होंने कहा था कि अपने कई लक्ष्यों को अधूरा छोड़ना उनके लिए परेशान करने वाली बात है। उन्होंने सालों पहले उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए जापानी नागरिकों के मुद्दे, रूस के साथ क्षेत्रीय विवाद और जापान के युद्ध त्यागने वाले संविधान के संशोधन के मुद्दों को हल करने में अपनी नाकामी की बात की थी।

जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमैनुअल ने शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और कहा कि शिंजो आबे जापान के एक उत्कृष्ट नेता और अमेरिका के मजबूत सहयोगी रहे हैं। अमेरिकी सरकार और लोग शिंजो आबे, उनके परिवार और जापान के लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

हमले से स्तब्ध हैं राहुल गांधी

शिंजो आबे पर हुए हमले से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की दुआ करता हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win