30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

गोवा में ममता बनर्जी ने बताया असली हिंदू कौन? कांग्रेस को लेकर कही यह बड़ी बात

न्यूज़ डेस्क: गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी लगातार गोवा में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर से गोवा पहुंची हैं और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। देश में वर्तमान में चल रही हिंदू और हिंदुत्व पर चर्चा को लेकर थी ममता ने भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि भाजपा का एक ही नैरेटिव है कि वे एक अकेले हिंदू है और हम सब को आसमान से रास्ते में गिराया गया है। हिंदू वहीं होता है जिसका दिल बड़ा होता है। सुन लो भाजपा पार्टी अच्छे से त्याग का नाम है हिंदू।

Poonam Advt.
Advt.

भाजपा पर निशाना

भगवा पार्टी पर हमला जारी रखते हुए ममता ने कहा कि नकली वीडियो करके बांग्लादेश से वीडियो बनाया। दिखाते है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई, कभी नहीं हुई। पूरा झूठा। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है। भाजपा फेकू पार्टी है। गोवा में ‘खेल ज़तलो’ का नया चुनावी नारा देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बैनर तले तटीय राज्य में भाजपा विरोधी गठबंधन पहले ही आकार ले चुका है और अब यह कांग्रेस को तय करना है कि वह भगवा दल से मुकाबला करने के लिए चुनाव से पहले गठबंध में शामिल होना चाहती है या नहीं। बनर्जी ने गोवा विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि गोवा में अगर कोई भाजपा को शिकस्त देना चाहता है तो उसे उनकी पार्टी का समर्थन करना चाहिए।

Advt.

गठबंधन को लेकर बयान

कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी ममता बनर्जी ने बड़ी बात कही है। ममता ने कहा कि मैं कांग्रेस के ख़िलाफ़ नहीं बोलना चाहती हूं। हमने तो गोवा में गठबंधन बना दिया है। अगर आपको हमारे गठबंधन में शामिल होना है, आप शामिल हो जाएं। आप नहीं करेंगे इसलिए और कोई नहीं करेगा, यह बात ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) पहले ही उनके भाजपा विरोधी गठबंधन में शामिल हो चुकी है और अब राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक चर्चिल अलेमाओ ने पार्टी की राज्य विधायी इकाई का टीएमसी में विलय कर दिया है। बनर्जी ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि वे भाजपा को हराना चाहते है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम पहले ही एमजीपी से हाथ मिला चुके हैं। अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो हमसे जुड़ें। हम पहले ही गठबंधन कर चुके हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win