बडहलगंज : बड़हलगंज के खड़ेसरी गांव में स्थित मानव सेवा संस्था द्वारा साईं मंदिर खडे़सरी पर दहेज रहित विवाह कराया गया। संस्था द्वारा वर व वधू पक्ष को उपहार भी दिया गया।
बड़हलगंज ब्लाक के तीहामुहम्मदपुर निवासी अमरनाथ गुप्ता की पुत्री अर्चना गुप्ता का विवाह जिगिनि बुजुर्ग गोला निवासी श्रीकांत गुप्ता के पुत्र मनीष गुप्ता के साथ संपन्न हुई। साईं मंदिर पर पंडित राजेश पांडेय द्वारा विवाह कार्य संपन्न कराया गया। संस्था द्वारा घराती व बराती पक्ष के लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहीं वधू को कपडा, जेवर बेड आलमारी कुर्सी मेज व सिलाई मशीन सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। वर व वधू पक्ष को आशीर्वाद देते हुए जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहाकि दहेज हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने में दहेज रहित विवाह सशक्त माध्यम है। इन कुप्रथाओं के सूमल नाश हेतु समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। विवाह के पश्चात वर व वधू पक्ष के लोगों ने संस्था के प्रति आभार प्रकट किया। गंगाप्रसाद गुप्ता, नितिन शाही, नेहा गुप्ता, निर्जला, रागिनी, विनोद नायक, सुरेश राय, मनोज, अलाउद्दीन मौजूद रहे।