32.3 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है. शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है. मंत्री ने यह भी कहा कि अब सभी संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 10 हजार के करीब नए मामले आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है…. शहर में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है.’’ जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी तक सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज रही थी, ताकि देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के प्रसार का आकलन किया जा सके. जैन ने कहा, ‘‘ यह केवल एक सामान्य कवायद थी…अब हमें पता है कि देश में ‘ओमीक्रोन’ फैल चुका है, इसलिए केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है. ’’

Advt.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली में करीब 15,000 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. पिछली बार जब शहर में इतने ही सक्रिय मामले थे, तब 20 गुना अधिक मरीज वेंटिलेटर पर थे. उन्होंने बताया किदकोविड-19 संबंधी जांच भी बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार नमूनों की जांच की गई थी. अद्यतन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी को 247 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी संख्या चार जनवरी को बढ़कर 531 हो गई. वहीं, ऑक्सीजन की जरूरत तब 94 मरीजों को थी और अब 168 लोगों को पड़ रही है, जबकि वेंटिलेटर पर चार लोग थे और अब 14 लोग हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि सबसे बदतर स्थिति में अगर एक दिन में कोविड-19 के एक लाख मामले सामने आते हैं, तो उनकी सरकार उस स्थिति को भी संभाल लेगी.

जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक ‘कोविड वॉर रूम’ सक्रिय किया है, जो बिस्तर की उपलब्धता, मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन आदि के बारे में जिला और अस्पताल-वार ब्योरा तैयार करेगा. दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी. शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले सामने आए थे, जो 16 मई के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले थे. वहीं, संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत थी और संक्रमण से तीन और मरीजों मौत हुई थी. शहर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win