न्यूज़ डेस्क: पूरे प्रदेश में एक जुलाई से मेगा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में सहजनवा तहसील के विकासखंड पिपरौली के ग्राम सभा खरैला में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने कहा कि अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाइए तथा पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण भी कीजिए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना सरकार की कोई भी योजना सफल नहीं होती है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि पौधारोपण अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएं। हम सभी का कर्तब्य है कि अपने आसपास पौधरोपण जरूर करें। सभी लोगों के सहयोग से ही अभियान सफल हो सकता है।
ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा कि पौधों के साथ मित्रता पूर्ण ब्यवहार करें, पौधे मानव के सच्चे मित्र होते हैं। बीडीओ पिपरौली अभिषांक निगम ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक वर्ष पांच पौधे जरूर लगाये। इस दौरान छोटेलाल मौर्या, रवि सिंह, चन्दन सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह, अमित सिंह, गिरीश सिंह, नीरज यादव, अंकुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






