26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

बांग्लादेश में ISKCON मंदिर पर हमले के बाद भी मिल रही धमकी, पुलिस पर उपद्रवियों का साथ देने का आरोप, अब तक नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

न्यूज़ डेस्क: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को इस्कॉन राधाकांत मंदिर को लोगों की भीड़ ने निशाना बनाया. उपद्रवियों ने मंदिर में तोड़फोड़ और लूटपाट की. इस्कॉन मंदिर के चिकित्सा प्रभारी रसमणि केशवदास ने बताया कि “हमें मंदिर छोड़ने की धमकी मिली है. बीती रात 500-600 लोगों ने मंदिर पर हमला किया. पुलिस उनको समर्थन कर रही है वो हमारी बात नहीं सुन रही. हमने केस दर्ज कराया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. हमें अभी तक धमकी मिल रही है. पहले हमें पुलिस संरक्षण अच्छा नहीं मिला था बाद में उच्चतर प्राधिकारी को बोला गया तब हमें अभी थोड़ा पुलिस संरक्षण मिला है, अब 10 पुलिस यहां लगातार रह रहे हैं.

इस मामले में राधाकांता इस्कॉन मंदिर के पुजारी कृष्ण दास ने आरोप लगाया है कि मंदिर पर उत्तेजित भीड़ के हमले के दौरान उनके दो सहायक घायल हो गए. घटना के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट के आरोप सही नहीं है. इस मामले पर भारत सरकार ने गंभीरता दिखाई है. इसे लेकर भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ संपर्क में है.

बांग्लादेश के स्थानीय धार्मिक संगठनों ने इस्कॉन मंदिर पर हमले का विरोध किया है. वहीं भारत में भी इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है. विहिप ने बांग्लादेश से देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने का भी आह्वान किया है. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि बांग्लादेश सरकार ने हमारे मंदिर के सामने 12 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. भारत सरकार ने पहले ही भारतीय दूतावास को बांग्लादेश सरकार के साथ इस मामले को उठाने का निर्देश दिया है.

इस मामले पर कोलकाता इस्कॉन मंदिर के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने सीधे संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधा है.आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब बांग्लादेश में इस तरह की घटना हुई हो. पिछले साल नोआखली में भी इस्कॉन मंदिर पर हमले की खबर सामने आई थी. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 9 साल में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर 3,600 से ज्यादा हमले हुए हैं. इनमें से 1,678 बार धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की गई.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंदिर पर हमले को लेकर भारतीय उच्चायोग बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ संपर्क में है. रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश के ढाका के वारी इलाके में एक इस्कॉन से जुड़े राधाकांत जीव मंदिर पर 17 मार्च को हमला किया गया था. इस्कॉन मंदिर में हुई हिंसा में करीब 150-200 लोग शामिल थे.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win