29.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

बागपत में विपक्षियों पर बरसे अमित शाह, बोले- 5 साल में UP की अर्थव्यवस्था को बनाएंगे नंबर वन

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने रविवार को बागपत में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महान गायक लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम सबके बीच स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी नहीं रही। आज उनका निधन हो गया। आज पूरा देश लता जी को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी रहा है। मैं भी पूरे मंच और भाजपा की ओर से लता जी को श्रद्धांजलि देता हूं।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव निश्चित करने वाला है कि आने वाले दिनों में फिर से एक बार यहां माफियाओं का राज चलेगा या क़ानून का राज चलेगा। उत्तर फिर से एक बार दंगों की आग में झुलसेगा या यहां विकास का रास्ता प्रशस्त होगा, ये निश्चित करने का चुनाव है। इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा को एक मौका दे दीजिए, 5 साल में देश में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक नंबर की हो जाएगी।

गृह मंत्री ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा विकास की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, इसमें सपा-बसपा का भी समर्थन भी था। एक हिसाब से कांग्रेस-सपा-बसपा की सरकार चली। लेकिन साल 2013-14 के बजट में उत्तर प्रदेश का कितना बजट दिया गया ? अखिलेश यादव आंकड़े की बात ही नहीं करते हैं लेकिन आंकड़ों की बात आती है तो सिर्फ और सिर्फ इत्र वाले की याद आती है।

गृह मंत्री ने कहा कि सपा इत्र वाले के यहां से 250 करोड़ रुपए पकड़े गए। उनके (अखिलेश) पेट में दर्द होने लगता है और कहते हैं कि मोदी जी बदला ले रहे हैं। अरे अखिलेश जी आपको क्या तकलीफ है रेड से? ये इत्र वाला आपका कौन है जनता को बताओं जरा? उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार ने 2013-14 में उत्तर प्रदेश को 66,623 करोड़ रुपये दिया था। अभी-अभी मोदी जी बजट लेकर आए, 2022-23 के बजट में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मोदी जी ने 1 लाख 46 हजार 500 करोड़ रुपये देने का कार्य किया।

Advt.

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को कुछ लोग विधायक बनने का, मंत्री बनने की सीढ़ी का और कुछ लोग इस चुनाव को अपने राजनीतिक भविष्य के साथ जोड़ते हैं। मगर ये चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य निश्चित करने का चुनाव है, प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 1.82 करोड़ गरीबों के घर में 70 साल तक बिजली नहीं आई थी, वहां बिजली पहुंचाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win