35.7 C
Noida
Friday, April 19, 2024

Download App

बड़हलगंज पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, कहा-पीएम मोदी दुनिया के सबसे झूठे प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेस्क: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बनता जा रहा है। यहां पर बहन, बेटियों एवं महिलाओं के साथ दुराचार, छेड़खानी जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में आये दिन क्राइम बढ़ता जा रहा है। गोरखपुर ही नही पूरे प्रदेश का नौजवान रोजगार मांग रहा है लेकिन बहरी भाजपा सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रहा। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ झूठी वायदे करते हैं, वह दुनिया के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं। यूपी के बार्डर पर पिछले डेढ़ साल से किसान आंदोलन कर रहें हैं लेकिन मोदी व योगी को किसानों का कोई फिक्र नही है।

Advt.

बता दें कि सपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को बड़हलगंज में किसान नौजवान पटेल यात्रा के तहत पूर्व प्रमुख व सपा नेता विजय यादव के आवास पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में पूर्ण बहुमत वाली अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश में बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की मोेदी और प्रदेश की योगी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर भी घेरा। कहा कि महंगाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजगार के अभाव में नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इस दौरान सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय कुमार यादव ने उन्हें चांदी का साइकिल भेट कर स्वागत किया।

Poonam Advt.
Advt.

इससे पूर्व बड़हलगंज के सिधुआपार में सपा नेता जितेंद्र यादव ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुये डॉ एच एन सिंह पटेल के अस्पताल पर भी गये। जहां उन्होंने लोहिया सभागार का फीता काटकर उद्दघाटन किया। ततपश्चात वह जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और बाढ़ के दौरान किये गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। पटना चौराहे पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुये डा. संजय कुमार व सपा नेत्री पूनम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने भी फूल मालाओं व बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी, प्रहलाद यादव, अवधेश यादव, डा. एच एन सिंह पटेल, जितेंद्र यादव, रामभुआल निषाद, सुमन पासवान, मिर्जा कादिर बेग, डा. मोहसीन खान, धर्मेंद्र सोलंकी, सोमनाथ यादव, मुन्ना शाही, योगेंद्र यादव, रामगोविंद यादव, श्रीगोविंद यादव, करन यादव, बालिस्टर यादव आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...