बड़हलगंज: ब्लाक कांग्रेस कमेटी बड़हलगंज के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाल नारेबाजी कर सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे है। डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री के समान आसमान छू रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। आए दिन हत्या लूट बलात्कार होते हैं। इस सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार ब्राह्मण विरोधी है। बड़हलगंज में नेताजी सुभाष चंद्र पार्क दयनीय दुर्दशा है। जिसे देखकर तरस आती है कि आजाद हिंद फौज के जननायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी है वहां पर कूड़ा दान बना हुआ है। वहां पर वाहनों का भंडार लगा हुआ है और पार्क पर अतिक्रमण हुआ है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। नौकरिया मिल नहीं रही है। कल कारखाने उद्योग धंधे सब के सब बंद पड़े हुए हैं। कोरोना जैसी महामारी में लोग अपने घरों पर बैठे हैं। कोई उद्योग धंधा नहीं चल रहा है।
पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान से चलकर कोतवाली होते हुए सोती चौराहा, जामा मस्जिद, काली चौरा, पटना तिराहा होते हुए कालेज रोड पहुंची। जहां इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का समापन किया गया है। जिला संगठन मंत्री जितेंद्र पांडेय, डा. विजयानंद तिवारी, सुनील तिवारी, साहिल विक्रम तिवारी, सोनिया शुक्ला, गणेश शंकर पांडेय, गणेश मिश्रा, कमलेश यादव, चंद्रभान राय, विष्णु दत्त मिश्रा, संत कुमार राय, छबि लाल यादव मौजूद रहे।