30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

भ्रम से मठ-मंदिर चल सकतें हैं सरकार नहीं: विनयशंकर तिवारी

बड़हलगंज : चिल्लूपार का विकास मेरा लक्ष्य है, वर्तमान सरकार चिल्लूपार के विकास को लेकर पक्षपात कर रही है। प्रदेश की सरकार जनता को भ्रम में डालकर भेदभाव पैदा कर रही है, लेकिन बता दें कि भ्रम से मठ-मंदिर को चलाया जा सकता है सरकार को नहीं। ठोक दो, मार दो, एनकाउंटर कर दो यह सरकार का शब्द नही बल्कि स्वयं एक माफिया का शब्द है।

Advt.

उक्त बातें चिल्लूपार से विधायक विनय शंकर तिवारी ने सोमवार को उपनगर बड़हलगंज के लेटाघाट पर पूर्वांचल विकास निधि(जिलांश) के द्वारा कराये जा रहें सीढ़ी व सुरक्षात्मक वाल निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि इस सरकार के लोग विकास नहीं विनाश की बात जानते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बैठे लोग चिल्लूपार के विकास की बात नही करते हैं। वर्तमान सरकार में संविधान की धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही हैं। विधायक ने बिना नाम लिये, इशारों में ही मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि ठोक दो, मार दो, एनकाउंटर कर दो यह सरकार का शब्द नही बल्कि स्वयं एक माफिया का शब्द है। अगर प्रदेश माफिया मुक्त है, तो फिर सीएम के ऊपर कितने मुकदमे हैं।

Advt.

विधायक ने कहा कि प्रसिद्ध लेटाघाट धार्मिक, सांस्कृतिक व व्यापारिक गतिविधियों के लिए विख्यात है। लेटाघाट से ही बड़हलगंज की पहचान है। यह कस्बे का व्यापारिक केंद्र है। जहां स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। अगर आशीर्वाद मिला तो लेटाघाट का और अधिक विकास करने के साथ ही कस्बे में भव्य मैरैज हाल, जलेश्वरनाथ मंदिर व कुंड का सुंदरीकरण, विश्वकर्मा मंदिर के निर्माण के साथ नगर की समस्याओं का निराकरण कराऊंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल जबकि संचालन अजय सर्राफ व भोले मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। इसके अलावा पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया। आचार्य कन्हैया तिवारी, परमानंद दुबे, गदाधर दुबे, धर्मेंद्र शुक्ल, मोहनजी, प्रदीप दुबे, ओमप्रकाश शुक्ल, लल्लन तिवारी, गिरिजेश तिवारी, रजनी शर्मा, विजय मिश्र, सोनू तिवारी, रत्नेश मिश्र, दयाशंकर तिवारी, भोला सोनकर, अर्पित सोनी, अमीर यादव, आशीष तिवारी, जय तिवारी आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win