पिपरौली (ज्वाला निगम) : कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नंदापार से बरडाड़ तक पदयात्रा निकाली। यात्रा समाप्ति पर भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा देते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान संजय चौबे ने कहा कि मंहगाई के चलते खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजमर्रा के दिहाड़ी मजदूर दिन भर की कमाई से परिवार का पेट नही भर पा रहे हैं। सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। बेटियां सुरक्षित नही हैं, लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी इस सरकार की घोर आलोचना करती है। साथ ही संकल्प लेती है कि आगामी चुनाव में प्रियंका गांधी की सरकार बनाएंगे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पिपरौली कुशेन्द्र चौबे, ऋषिचंन्द गुप्ता, शैलेन्द कुमार, अखिलेश कुमार, रामदयाल पांडेय, सुरेन्द्र कुमार, गग्गु दुबे, जनार्दन विश्वकर्मा, रोशन, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।