33.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

मथुरा में तैनात रह चुके कई पीसीएस अधिकारी अगले माह में बन जाएंगे आईएएस

मथुरा(शुभम शर्मा): मथुरा जनपद में अलग अलग पदों पर तैनात रहे कई पीसीएस अधिकारी अगले महीने तक आईएएस प्रोन्नत हो जायेंगे। ब्रजवासियो ने इसकी जानकारी मिलते ही उनको अग्रिम शुभकामनाएं दी है। जिन नामो की चर्चा है उनमे प्रमुख है श्याम बहादुर सिंह, समीर वर्मा ,राजेश कुमार प्रजापति आदि है। अध्यक्ष विहीन उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन के सचिव पवन गंगवार सहित इस वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के 30 पीसीएस अफसर प्रोन्नत होकर IAS बनेंगे जबकि 2 पीसीएस का लिफाफा पहले से ही बंद है।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1996-97 बैच के 31 पीसीएस अफसरों की बाधित डीपीसी के काफी जद्दोजहद के बाद फाईनल होने के बाद से इस कैडर के प्रमोशन का सिलसिला जारी है। इस अड़चन के साफ़ होने के बाद 4 को यदि छोड़ दिया जाय तो 1998 का पूरा बैच प्रोन्नत होकर आईएएस बन चुका है। 1998 बैच के शेष बचे अधिकारियों में अशोक कुमार, महेश प्रसाद, गौरव वर्मा और रजनीश चंद्र का नाम शामिल है अब जल्द ही इन तीन बैचों के प्रमोशन की तिथि घोषित हो जायेगी।

फिलहाल नियुक्ति विभाग ने DPC के लिए संघ लोक सेवा आयोग को प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची भेज दी है। उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के आईएएस में प्रोन्नत का रास्ता लगभग साफ है अब सिर्फ सितम्बर में होने वाली DPC की तिथि का इंतजार है। वर्ष 2021 में प्रोन्नत पाने वालों में 1998 बैच के 4, 1999 का पूरा बैच जिसमें 17 अफसर प्रोन्नत होंगे तथा 2000 बैच के 7 PCS अधिकारीयों का नाम इसमें शामिल है। 1999 बैच के प्रमोट होने वाले अफसरों में मनोज कुमार राय (टापर), पवन कुमार गंगवार, निधि श्रीवास्तव, खेमपाल सिंह, संजय चौहान, सुनील कुमार चौधरी, संतोष कुमार शर्मा, अरुण कुमार, श्री प्रकाश गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, उदय सिंह, बृजेश कुमार, हरिकेश चौरसिया, महेंद्र सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, अनिल कुमार और प्रभुनाथ हैं। 2000 बैच में वंदना त्रिपाठी (टापर),धनंजय शुक्ला, समीर वर्मा, राजेश कुमार प्रजापति ,अर्चना गहरवार, कुमार विनीत, विशाल सिंह और कपिल सिंह प्रोन्नत हो बनेंगे आईएएस। वहीं भीष्म लाल (1994) और घनश्याम सिंह (1997) का लिफाफा बंद है।

Advt.

बताते चलें कि वर्ष 2000 में यूपी से उत्तराखंड के अलग होने के बाद प्रदेश के कुछ अफसरों को उत्तराखंड कैडर आवंटित हुआ था उनमें कई अफसर उत्तराखंड चले गये और कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश में ही विभिन्न तरह की कानूनी अड़चने लगाकर प्रदेश में विराजमान रहे थे जिसके चलते कुछ समय तक पीसीएस से प्रोन्नत होने वाले अफसरों का प्रमोशन बाधित रहा था और काफी जद्देजहद के बाद अब रास्ता साफ़ हो पाया है ।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win