बड़हलगंज: आज से उपनगर के मुक्तिपथ स्थित शहीद स्मारक पर शुरु होने वाले त्रि दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव के अंतिम दिन विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें गोरखपुर के अलावा महाराष्ट्र, जयपुर, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के बड़े कवि कविताओं का पाठ करेंगे।
बुधवार की रात्रि सरयू अमृत महोत्सव अंतर्गत कवि सम्मेलन समिति की हुई बैठक में समिति के मुख्य संयोजक गंगा सोनी ने बताया कि रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें विश्व प्रसिद्ध हास्य-व्यंग कवि दिनेश बावरा, जयपुर से वीर रस के कवि अशोक चरण, मुंबई के प्रसिद्ध गीतकार चंदन राय, सतना मध्यप्रदेश से हास्य रस के कवि अशोक सुन्दरानी, देवरिया के शैलेश त्रिपाठी उर्फ मोबाइल बाबा के अलावा राम आधार ब्याकुल, हेमंत पांडेय, नंद जी नन्दा, हेमंत पांडेय, विनीता मिश्र, निर्भय निनाद व श्याम मोहन त्रिपाठी अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर, श्रीकांत सोनी, प्रभुनाथ सोनी, संजय दूबे, संतोष जायसवाल, बबलू मद्देशिया आदि लोग मौजूद रहे।





