26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ भर दम, कहा- बंटवारे के वक्त भी नहीं दिखी होंगी कोरोना काल जैसी तस्वीरें

न्यूज़ डेस्क: ललितपुर (उत्तर प्रदेश), दो दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 महामारी के दौरान मची अफरा-तफरी की तुलना देश के विभाजन के हालात से करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण कोरोना काल में ऐसी तस्वीरें सामने आई जो बंटवारे के समय भी देखने को नहीं मिली होंगी।

Poonam Advt.
Advt.

यादव ने ललितपुर के गिन्नौट बाग में आयोजित ‘समाजवादी विजय यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया तथा उस दौरान विडंबना को दर्शाती ऐसी तस्वीरें बंटवारे के वक्त भी नहीं देखी गई होंगी।

उन्होंने कहा, “वह तस्वीरें कौन भूल जाएगा… जिस समय लॉकडाउन लगा था और दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे हमारे मजदूर भाइयों को अपने घर आना पड़ रहा था। ऐसी तस्वीरें कभी नहीं देखी होगी किसी ने। जब हमारे देश का बंटवारा हुआ तब भी ऐसा नहीं हुआ।”

यादव ने आरोप लगाया, “भाजपा की सरकार ने बैरिकेडिंग लगा दी और किसी भी मजदूर भाई को उत्तर प्रदेश में घुसने नहीं दिया। न जाने कितने दिन वे सीमा पर खड़े रहे। जहां पर गाय बांधी जाती थी, गौशाला थी, खाली मैदान था वहां हमारे मजदूर भाइयों को रख दिया। भूखे प्यासे बिना नहाए बिना पानी के हफ्ते हफ्ते हमारे मजदूर भाइयों को रहना पड़ा। अगर सरकार चाहती तो हमारे मजदूर भाइयों को पैदल नहीं चलना पड़ता।”

Advt.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उस वक्त उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो किसी भी मजदूर को पैदल नहीं जाने दिया जाता, सरकारी गाड़ियां लगवा कर मजदूरों को उनके घर पहुंचा दिया जाता।

उन्होंने कहा ,‘‘ प्रदेश की जनता पिछले साढ़े चार साल का कार्यकाल देखकर भाजपा को पूरी तरह समझ चुकी है। इतना दुख कभी जनता को नहीं दिया गया। अब भाजपा की कोई चाल नहीं चलने वाली। अब उत्तर प्रदेश में बदलाव होकर रहेगा। ’’

यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग परिवारवाद का आरोप लगाते हैं लेकिन जिनका परिवार ही नहीं है वह परिवार के बारे में क्या जानें।

सपा अध्यक्ष ने कहा, “योगी वही होता है जो दूसरों के दर्द को अपना समझे। आप बताएं क्या वह (योगी आदित्यनाथ) दूसरे के दर्द को अपना समझते हैं। ये चिलमजीवी लोग उत्तर प्रदेश को आगे नहीं ले सकते।”

उन्होंने कहा ,‘‘ किसानों के सामने इस वक्त सबसे ज्यादा संकट है। उन्हें खाद के लिए लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इस बार ललितपुर के लोग लाइन में लगकर भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालें कि वह सत्ता से बेदखल हो जाए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड के किसानों को दो फसलें लेने की व्यवस्था की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को खाद लेने के लिए कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।

सपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस मौके पर जनता से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना होगा, तभी प्रदेश का भला हो सकेगा।

उन्होंने कहा ,‘‘हाल में हुए उपचुनाव हारने के बाद घबराई भाजपा ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए। यदि जनता उत्तर प्रदेश से भाजपा को बेदखल कर दे तो महंगाई भी अपने आप कम हो जाएगी। ’’

राजभर ने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड की जनता से धोखा किया है और अब चुनाव के वक्त में इस पार्टी के लोग मतदाताओं के बीच आकर तरह-तरह के झूठ बोलेंगे लेकिन 2022 के चुनाव में इस पार्टी को खदेड़ना होगा।

उन्होंने कहा “भाजपा ने पिछड़ों का आरक्षण छीन लिया है। अब चुनाव में जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं।”

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win