30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

सर्वे से हुआ साफ, यूपी में एक बार फिर से योगी सरकार

न्यूज़ डेस्क: यूपी में आज अगर विधानसभा चुनाव हो जाए, तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी दोबारा सरकार बना लेगी और वो भी आसानी से। एक निजी कंपनी के सर्वे में ये तथ्य सामने आया है। इस सर्वे के नतीजे बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में योगी के खिलाफ खड़ी हर पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी। निजी कंपनी Matrize News Communication के सर्वे में 43 फीसदी लोगों ने सीएम योगी के काम को सबसे बेहतर माना है। जबकि, बतौर सीएम बीएसपी सुप्रीमो मायावती के काम को 21 फीसदी और बतौर सीएम अखिलेश यादव के कामकाज को 20 फीसदी ने पसंद किया है। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि सबसे बेहतर सीएम कौन रहेगा ? इस पर 46 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर सीएम उम्मीदवार बताया। जबकि, 28 फीसदी लोगों की नजर में मायावती, 22 फीसदी की नजर में अखिलेश यादव और महज 14 फीसदी की नजर में प्रियंका गांधी वाड्रा को बेहतर सीएम उम्मीदवार माना।

Advt.

सीएम के लिए सबसे पसंदीदा चेहरों में योगी
सर्वे में ये सवाल भी पूछा गया कि कोरोना की दूसरी लहर में सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ के कामकाज को कैसे देखते हैं ? इस पर 45 फीसदी ने बहुत अच्छा बताया, जबकि 28 फीसदी लोगों ने योगी के कामकाज से संतुष्टि जाहिर की। यानी कुल मिलाकर 73 फीसदी लोग योगी के कामकाज को बेहतर मानते हैं।

सर्वे में भाजपा 278 से 288 सीटें मिलने का दावा
सबसे बड़ा सवाल ये था कि आज अगर यूपी विधानसभा के चुनाव हों, तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? इस पर सर्वे का नतीजा बताता है कि आज चुनाव हों, तो योगी के नेतृत्व मे बीजेपी को विधानसभा में 278 से 288 सीटें मिलेंगी। जबकि, बीएसपी को 22 से 32, सपा को 57 से 67 और कांग्रेस को सिर्फ 4 से 14 सीटें मिलेंगी। यानी यूपी में योगी की आंधी चल रही है और विपक्षी दल चुनाव में तिनके की तरह उड़ जाएंगे।

Advt.

इस सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा गया कि उनसे कितने लोग संतुष्ट हैं ? इसपर 38 फीसदी लोगों ने मोदी के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई। करीब 29 फीसदी लोग मोदी के कामकाज से आमतौर पर संतुष्ट दिखे। यानी संतुष्टि कुल मिलाकर 67 फीसदी लोग पीएम से संतुष्ट हैं। यूपी में सात महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। जिस तरह योगी काम कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, योगी ने कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए प्रो-एक्टिव कदम उठाए। साथ ही यूपी में सरकार बनने के बाद से चारों ओर विकास के काम कराए और युवाओं को खूब रोजगार मुहैया कराया।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win