बड़हलगंज: श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उप नगर के बोलबम काँवरिया संघ द्वारा हर वर्ष की भांति बाबा जलेश्वरनाथ जी का विशाल जलाभिषेक एवं महारुद्राभिषेक के लिए निकलने वाले भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम इस बार भी भव्यता के साथ संपन्न किया जायेगा।
बोलबम काँवरिया संघ के मीडिया प्रभारी व प्रचार प्रमुख सार्जन सोनकर ने बताया कि काँवरिया संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने पूरे नगर में घर घर जाकर झंडा-पताका व आमंत्रण पत्रक देकर लोगो से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निवेदन किया है साथ ही पुरे नगर को बैनर, पोस्टर व झंडी द्वारा सजाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष राजेश देववंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। जो 30 वर्षो से अनवरत चला आ रहा है। इस कर्यक्रम के निमित्त शासन-प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त होता है। कार्यक्रम की बैठक में उमेशचन्द, मनोज निगम, रामदेव, संजय, रामलखन, रविन्द्र, विनय, घनश्याम, शुभम, शम्भू, संजय सोनकर, शैलेश, परमात्मा, अनिकेत, राधेश्याम व अन्य लोग उपस्थित रहें।





