मुंबई: भारत में 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ की ऐतिहासिक संख्या पूरी किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्यकर्मियों को विशिष्ट रूप से धन्यवाद दिया। इसके अंतर्गत भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री एवं सभी स्वास्थकर्मियो के सम्मान में 100 नंबर को दर्शाने वाली एक मानव श्रृंखला/ ह्यूमन चेन बनाई और प्रधानमंत्री जी और सभी स्वास्थकर्मियो की जय जयकार के नारे लगाए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लिया था और कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में भारत मोदी जी के नेतृत्व में शुरू से ही पूरे विश्व का मार्ग प्रशस्त करता आया है। टीकाकरण अभियान में भी हमारे देश के एक बार फिर विश्व के समक्ष अपनी क्षमताओं को सिद्ध किया है।
हालाँकि विश्व के सबसे बड़े हमारे इस टीकाकरण अभियान को कई बाधाएं झेलनी पड़ी। विपक्षी दलों द्वारा भाजपा की वैक्सीन के आरोप लगे तो कभी वैक्सीन की गुणवत्ता पर सवाल उठे लेकिन इन सब बाधाओं को दरकिनार करते हुए ९ महीनों में देश के समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों ने मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए 100 करोड़ वैक्सीनेशन का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया। टीकाकरण अभियान से कोरोना का इलाज हो गया और 100 करोड़ वैक्सीन के कीर्तिमान से वैक्सीनेशन अभियान पर टीका टिप्पणी करने वालों का भी इलाज हो गया। आज भी हमारे टीकाकरण की संख्या अमेरिका के टीकाकरण से लगभग ढाई गुना ज़्यादा है, जब उपलब्धि इतनी बड़ी है तो उसका उत्सव भी तो कुछ ख़ास ही होना चाहिए। इसलिए आज हम भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई कार्यकर्ता मलाड पश्चिम माइंडस्पैस में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज ग्राउंड में एकत्र हुए और मानव श्रंखला बनाकर पूरे जोश के साथ अपना आभार प्रकट किया।