बड़हलगंज: कार्तिक पूर्णिमा की देर शाम उपनगर के लेटाघाट, लक्ष्मीनारायण घाट सहित विभिन्न घाटों पर 5100 दीपक के साथ सरयू की आरती कर देव् दीपावली मनाई गई।
शुक्रवार की देर शाम उपनगर के लेटाघाट, लक्ष्मी नारायण घाट, कानूनगो घाट, कलूट शिवाला सहित आदि घाटों को 5100 दीपों से सजाया गया था। घाटों पर सजी रंगोली व जलते दीपक के साथ मां सरयू की आरती माहौल भक्तिमय बना रहे थें। डॉ मनोज यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरु सोनकर व शुकदेव मिश्रा आदि ने मां सरयू की भव्य आरती की। इस दौरान भाजपा नेता महेश उमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, अजय सर्राफ, हरपाल नागवानी, संतोष कसौधन, सुरेंद्र मोदनवाल, सार्जन सोनकर, रोहित सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।






