27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है, आंख बंद कर वोट देगा, असदुद्दीन ओवैसी का बयान

Uttar pradesh : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति काफी गरमाई हुई है. राजनेता जमकर बयानबाज़ी कर रहे है और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है. AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों के टिकट काटने को लेकर समाजवादी पार्टी गठबंधन पर जमकर हमला बोला और बीजेपी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा है कि अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर को लगा कि मुसलमान उनका कैदी है, आंख बंद करके एकतरफा वोट देगा. एआईएमआईएम नेता ने कहा कि हम इस बार बीजेपी को हराएंगे और सपा को भी सबक सिखाएंगे.

ओवैसी ने ट्वीट में हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा, सपा ने मुसलमानों के 50% टिकट काट दिए. अखिलेश-राजभर को लगा मुसलमान उनका कैदी है, आंख बंद करके एक तरफा वोट देगा. इस बार बीजेपी को हराएंगे और गुरूर में डूबी सपा को भी सबक सिखाएंगे. बाक़ी सपा के ‘मुस्लिम चेहरे’ दरी बिछाओ आंदोलन में लगे रहें.

ओवैसी ने कहा, दूसरी ओर सपा जानती है कि अति-पिछड़े समाज के भाई ऐसा अपमान नहीं सहेंगे. वैसे कई मुसलमान बिरादरियां भी अति-पिछड़ों में गिनी जाती हैं, लेकिन अखिलेश समझ रहे हैं कि उन्हें सामाजिक न्याय की जरूरत नहीं है. मुशायरों से उनका पेट भर लिया जाएगा.

ओवैसी ने शनिवार को बयान देते हुए कहा था कि अखिलेश ने जिन्ना का नाम लेकर बीजेपी को बहुत बड़ा मुद्दा दे दिया. इस बात के यकीन कर लीजिए कि जिन्ना से भारत का कोई ताल्लुक नहीं है. जिन्ना पर बयान देना अखिलेश की सोच को दिखाता है. अखिलेश वही तो कर रहे हैं बीजेपी मंदिर कह रही है तो वह भी मंदिर की बात कर रहे हैं.

ओवैसी ने कहा कि अखिलेश और योगी में प्रतियोगिता चल रही है कि कौन बड़ा हिंदू है. अखिलेश और योगी में कॉम्पिटिशन चल रहा है कि मोदी से भी बड़े हिंदू हम बन जाएं. हम ए प्लस हो गए हैं. अब हम बीजेपी की बी टीम नहीं हैं. हमारी वजह से 2019 में बीजेपी जीत गई.ओवैसी ने कहा था, अखिलेश ने मुजफ्फरनगर में लोगों को बेघर किया था.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win