27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

83 में रणवीर सिंह को ढूंढते रह जाएंगे आप, इमोशन्स और जज्बे से भरी है फिल्म

न्यूज़ डेस्क: अगर आप में देशभक्ति का जज्बा है और आप क्रिकेट प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बनी है। फिल्म का एक- एक सीन इमोशन्स, जोश और जज्बे से भरा हुआ है। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म साल 1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। हैरानी की बात ये है कि 83 रणवीर सिंह की फिल्म है लेकिन फिर भी वे कहीं आपको इसमें नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव के किरदार को इस तरह जिया है कि आप हर जगह सिर्फ कपिल देव को ही देखेंगे रणवीर सिंह को नहीं। वहीं पंकज त्रिपाठी का भी मजेदार किरदार है, उनके बिना यह फिल्म अधूरी रहती। फिल्म में उनका हैदराबादी एक्सेंट जबरदस्त समां बांध देता है।

Poonam Advt.
Advt.

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 24 दिसंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।

कहानी

फिल्म की कहानी भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका उनकी पत्‍नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं। 25 जून 1983 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन बेहद कमजोर मानी जाने वाली भारतीय टीम ने फाइनल मैच में वेस्‍टइंडीज को 43 रन से हराकर वर्ल्‍ड कप अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत को फिल्म में बहुत अच्छे से दिखाया है। लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच के कप्‍तान कपिल देव थे। फिल्म में कई जगह पर रियल विजुअल भी डाले गए हैं।

फिल्म में दिखाया गया है कि उस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को सुविधाओं की कितनी कमी हुआ करती थी तब भी वे कैसे सब मैनेज करते थे और खून, पसीना बहाते थे। फिल्म में खिलाड़ियो के इमोशन्स, उनके संघर्ष और उनके त्याग को बड़ी गहराई से दिखाया गया है।

एक्टिंग

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा मैनेजर बनें पंकज त्रिपाठी ने जो तड़का लगाया है उसने दिल जीत लिया। वहीं फारुख इंजीनियर के रोल में बोमन ईरानी, गावस्कर के रोल में ताहिर भसीन, यशपाल के किरदार में जतिन सरना, मदन लाल के किरदार में हार्डी संधू, बलविंदर संधू के रोल में एमी विर्क, श्रीकांत के किरदार में तमिल एक्टर जीवा, महेंद्र अमरनाथ के किरदार में साकिब सलीम ने अपना 100 प्रतिशत दिया है। सभी एक्टर्स खिलाड़ियों के हुबहु प्रतिरूप लग रहें हैं। सभी की मेहनत फिल्म देखने पर आपको साफ पता चल जाएगी।

डायरेक्शन

फिल्म की कहानी हो या डायरेक्शन सबकुछ कमाल का है। फिल्म की क्रिएटिव टीम ने जबरदस्‍त मेहनत की है, जो फिल्म देखकर साफ पता चलता है। सभी सीन ऐसे फिल्माए गए हैं कि सभी 11 खिलाडियों को पूरी अहमियत मिले और सबकी बॉडी लेंग्वेज व लुक का पूरा ध्यान रखा गया है। फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

बता दें कि 83 वो फ‍िल्‍म है जिसे आज की जनरेशन को जरूर देखना चाहिए। इसके अलावा साल 1983 से पहले पैदा हुए लोग यह फिल्म देखेंगे तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win