29.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

लड़की को घर से भगाने पहुंचा आशिक

बिहार के अररिया में एक युवक को आशिकी काफी महंगी पड़ी. नाबालिग लड़की को घर से भगाने के क्रम में उसे ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और खूंटे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी
यह घटना अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र की है. परसाहाट गांव में शनिवार की देर रात एक नाबालिग लड़की को भगाने के दौरान युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. आक्रोशित ग्रामीणों और नाबालिग लड़की के परिजनों ने युवक को खूंटे से रातभर उसकी पिटाई करते रहे.
घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कब्जे में लेने की कोशिश की. हालांकि ग्रामीणों के गुस्से के आगे पुलिस की एक नहीं चली. ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा युवक संतोष यादव रानीगंज के ही बगुलाहा का निवासी है.
इस दौरान पिटाई की वजह से युवक बुरी तरह घायल हो चुका था और अगर उसे समय पर इलाज ना मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी. पुलिस के विफल होने के बाद वहां स्थानीय नेता भी पहुंचे जिन्होंने समझाकर ग्रामीण को शांत करवाया.
गांववालों को शांत कराने और युवक को भीड़ से बचाने में बगुलहा पंचायत के सरपंच भवेश कुमार उर्फ पप्पू, गौरव यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय प्रयास किया जिससे युवक की जान बच गई. इस मामले में रानीगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए 17 अगस्त को नाबालिग लड़की को रानीगंज बस स्टैंड से बरामद किया था. मामले में युवती का न्यायालय में बयान दर्ज करवाए जाने के बाद उसे मां-बाप के हवाले कर दिया गया था. जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात को संतोष यादव एक बार फिर लड़की को भगाने पहुंचा था.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win