26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

Afghanistan Crisis: तालिबान में शामिल हुआ पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई, खबर मिलने से चौंकी दुनिया

न्यूज़ डेस्क: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत ने दुनिया को चौंका दिया है। हशमत के बारे में खबर है कि वह तालिबान में शामिल हो गया है। बता दें कि अशरफ गनी 15 अगस्त को तालिबान के काबुल पहुंचने के बाद अपने परिवार और खास साथियों समेत चार्टर्ड विमान में बैठकर देश से भाग गए थे। फिलहाल अशरफ गनी यूएई में शरण लिए हुए हैं। अशरफ गनी के भाई हशमत गनी के तालिबान में शामिल होने से आतंकी संगठन को मजबूती मिलने के आसार हैं। बता दें कि तालिबान अब तक यह तय नहीं कर सका है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा और सरकार किस तरह चलाई जाएगी। इससे पहले तालिबान के नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने के बारे में चर्चा की थी।

Advt.

बताया जा रहा है कि मुल्ला बरादर को पहले तालिबान राष्ट्रपति बनाना चाहता था, लेकिन आतंकी संगठन के भीतर ही बरादर के खिलाफ आवाज उठने पर उसे राष्ट्रपति नहीं बनाया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में अपने आकाओं से बात करने के बाद तालिबान तय करेगा कि अफगानिस्तान में सरकार किस तरह बनानी और चलानी है।

Advt.

पहले भी जब तालिबान का शासन था, तो उसने सरकार की जगह अपने वरिष्ठ कमांडरों की एक कमेटी बना रखी थी। हालांकि, उसकी तब की कथित सरकार में रक्षा और विदेश मंत्री जैसे ओहदे भी आतंकियों को मिले हुए थे। तालिबान की उस सरकार को भी पाकिस्तान के अलावा दुनिया के किसी देश ने मान्यता नहीं दी थी। इस बार पाकिस्तान के अलावा चीन और रूस का रुख भी तालिबान के पक्ष में फिलहाल दिख रहा है। ऐसे में इन तीन देशों की मान्यता तालिबान शासन को मिल सकती है।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win