33.2 C
Noida
Friday, March 29, 2024

Download App

Lata Mangeshkar: ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं लता मंगेशकर

न्यूज़ डेस्क: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद 92 वर्षीय लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी भतीजी रचना शाह ने लता के फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। लता की भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता दीदी की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। अभी कुछ दिन और हॉस्पिटल में रहेंगी।

Advt.

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है और वही उनका इलाज कर रहे हैं, लेकिन उनके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। वह कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर

बता दें कि लता मंगेशकर के बिना हिंदी सिनेमा जगत अधूरा होता। 28 सितंबर का दिन भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था। लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था। इसके बाद लता मंगेशकर ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्मी करियर में अब तक वह अनगिनत गानें गा चुकी हैं।

लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार,फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।

Advt.

इन सितारों को हो चुका है कोरोना

देशभर में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बुरी तरह बरस रहा है। कोविड का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। खासकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इसका कहर कुछ ज्यादा ही बसर रहा है। एक के बाद एक सभी सितारें इसकी चपेट में आ रहें हैं। यही नहीं स्टार्स के छोटे बच्चों को भी कोरोना अपना निशाना बना रहा है।

हाल ही में खबर आई थी कि किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा निर्वैर भी कोविड पॉजिटिव हो गया था। किश्वर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। इसके अलावा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के ऐक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे सूफी को भी कोरोना हुआ था।

हाल ही में खुशी कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जान्हवी और बोनी कपूर होम क्वारंटीन हैं। वहीं दूसरी तरफ रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और कॉमेडियन वीर दास भी कोरोना पॉजिटिव हैं। हिना खान और उनका परिवार भी कोरोना पॉजिटिव है। सिंगर सोनू निगम परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, करीना कपूर, शरद मल्होत्रा, शिखा सिंह, वरुण सूद,अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकें हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...