33.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

Punjab Election 2022: मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? केजरीवाल ने जारी किया नंबर, 17 जनवरी तक मांगी राय

न्यूज़ डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां अपने अंतिम दौर में है. पंजाब में आप के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि भगवंत मान हमारे बहुत प्यार हैं, मेरे छोटे भाई है, आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं. हम भी कमरे में बैठकर कह रहे थे कि भगवंत मान को बना देते हैं लेकिन इन्होंने कहा कि नहीं जनता से पूछना चाहिए.

मोहाली में अरविंद केजरीवाल ने कहा “हम आज ये नंबर 7074870748 जारी कर रहे हैं, आप इस नंबर पर व्हाट्सएप, एसएमएस, फोन करके 17 जनवरी शाम 5 बजे तक बता सकते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन हो. आम आदमी पार्टी लोगों के जवाब के आधार पर अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करेगी.” उन्होंने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा “भगवंत मान ने कहा ​कि जनता मुझे जो ज़िम्मेदारी देगी मैं वो ज़िम्मेदारी पूरी करूंगा, बंद कमरे में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने का सिलसिला बंद करना चाहिए.”

केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी. इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पिछले कई वर्षों से राज्य को कथित रूप से लूटने के लिए कांग्रेस और बादल परिवार की भी आलोचना की.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों की घोषणा के साथ ही, लोग खुश हैं कि एक बदलाव लाने का उन्हें अवसर मिला है. केजरीवाल ने कहा, “1966 में, पंजाब एक अलग राज्य बना. तब से आज तक, 25 वर्षों के लिए कांग्रेस ने राज्य पर शासन किया जबकि बादल परिवार ने 19 वर्षों तक. दोनों ने एक प्रकार से साझेदारी में राज्य पर शासन किया. चाहे बादल की पार्टी सत्ता में आई या फिर कांग्रेस, उन्होंने साझेदारी में अपनी सरकारें चलाईं. जब उनकी सरकार सत्ता में आती थी तो वे कभी एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते थे.” पंजाब में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win