Goa Assembly Election 2022: गोवा पोरवोरिम आम आदमी पार्टी के नेता Ritesh Chodankar ने ओल्ड एज होम में मनाया अपना जन्मदिन |
गोवा आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और सफल व्यवसायी रितेश चोडनकर (Ritesh Chodankar) ने मंगलवार को अपना जन्मदिन बेहद खास लोगों के साथ मनाया। दरअसल, उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए किसी फाइव स्टार होटल को नहीं चुना, बल्कि रितेश ने अपने खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए गोवा में एक वृद्धाश्रम चुना। इस जश्न के दौरान उनके साथ पार्टी के कई दोस्त और सहकर्मी शामिल हुए. ओल्ड एज होम में रितेश ने सबके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
रितेश चोडनकर ने वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ नागरिकों के साथ केक काटा, इस दौरान वहां के वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखी गई। इस समारोह के दौरान रितेश चोडनकर वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए भोजन और उपहार भी ले गए थे। वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ नागरिकों ने रितेश को तहे दिल से आशीर्वाद दिया। वही इस बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान रितेश चोडनकर ने सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया।
आपको बता दें कि रितेश न सिर्फ अपना बर्थडे बल्कि अपना हर त्योहार भी ओल्ड एज होम के लोगों के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं, अब चाहे क्रिसमस हो या कोई और त्यौहार। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि रितेश समाज सेवा से कभी पीछे नहीं हटते। अक्सर उन्हें लोगों की मदद करते हुए देखा जाता हैं। आपको बताते चले गोवा विधानसभा 2022 चुनाव में रितेश चोडनकर पोरवोरिम के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।
मीडिया से बात करते हुए Ritesh Chodankar ने बताया कि उन्हें बचपन से ही समाज सेवा करनी थी और जब उन्हें यह मौका मिलेगा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना पूरा प्रयास लोगों की सेवा में लगाएंगे।
वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम की 35 में से 14 सीटों पर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की. इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को जहां 12 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत हासिल की. SAD को सिर्फ एक सीट मिली थी।




