26.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

RRB NTPC परीक्षा को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए रेलवे ने जारी की मेल आईडी

न्यूज़ डेस्क: RRB NTPC परीक्षा रिजल्ट को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों के द्वारा किये गये बवाल के बाद रेल मंत्रालय ने उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया है. इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन भी किया है.

आज रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि अभ्यर्थी अपनी शिकायत और सुझाव rrbcommittee@railnet.gov.in मेल आईडी पर भेज सकते हैं. इस मेल आईडी पर प्राप्त शिकायतों और सुझावों के आधार पर कमेटी अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को चार मार्च तक सौंपेंगी.

गौरतलब है कि बिहार में छात्रों के हंगामे के बाद एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है जो RRB NTPC की परीक्षा के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की जांच करेगा और अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपेगा.

दो दिन पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि छात्रों के विरोध को देखते हुए रेल मंत्रालय ने नाॅन टेक्निकल पाॅपुलर कैटेगरी लेवल 1 की परीक्षा पर रोक लगा दी है. एक कमेटी का गठन किया गया है जो छात्रों की शिकायत सुनेगी चाहे छात्र पास हुए हों या फेल. यह समिति रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी अभ्यर्थियों से अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया था, उन्होंने कहा था कि एक मेल आईडी जारी किया जायेगा जिसपर अभ्यर्थी अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगे. आज मंत्रालय ने उस मेल आईडी को जारी कर दिया.

गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है. रिजल्ट फिर से प्रकाशित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा किया था. कई घंटे तक रेलगाड़ियों का परिचालन ठप किया और रेलवे की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया.

रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाये जाने पर रेलमंत्री ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट ना करें. यदि वे इसे नुकसान पहुंचाएंगे तो उचित कार्रवाई की जायेगी.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win