33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

6 फरवरी को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, योगी बोले- विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के एक बार फिर से सीएम उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने आज ही गोरखपुर में एक संवाददाता सम्मेलन किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी पार्टी 6 फरवरी को संकल्प पत्र जारी करेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। योगी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में राष्ट्रवाद को भी बड़ा मुद्दा बताया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से भाजपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में राज्य में माफियाओं को संरक्षण प्राप्त था लेकिन अब वे माफिया राज्य से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने गुंडे, माफियाओं के आगे घुटने टेक दिए थे तथा बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को समाजवादी पेंशन के नाम पर बांट दी थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी पात्र विद्यार्थियों को बिना भेदभाव के छात्रवृत्ति से लाभान्वित कर उन्हें संबल प्रदान करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पारदर्शी नियुक्ति-प्रक्रिया एवं योग्यता को प्राथमिकता प्रदान करना हमारा संकल्प है।

योगी ने कहा कि ये वहीं उत्तर प्रदेश है जहां 2017 से पहले भूख से मौतें होतीं थीं। 2003 से 2016 और यहां तक कि जनवरी 2017 तक कुशीनगर के अंदर भूख से मौतें हुईं थीं। उस समय सांसद के रूप में मुझे उन क्षेत्रों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। मैंने खुद भूख से तड़प रहे लोगों को अपनी आंखों से देखा। उनकी पीड़ा को समझकर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ भी उठाई थी। आज उत्तर प्रदेश में भूख से कोई मौत नहीं होती है। डबल इंजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को डबल डोज़ राशन की उपलब्ध करा रही है।

इससे पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए पार्टीजनों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि वह लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कतिपय पाबंदियों के चलते सभाओं में लोगों की संख्या सीमित की गई है लेकिन सड़कों पर जनता का उत्साह देखते ही बनता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी यूपी में एक ही मुद्दा है, सुरक्षा का। मीडिया जब लोगों से यह पूछ रही है कि भाजपा को ही वोट क्यों देंगे, तो जनता से जवाब मिल रहा कि भाजपा सरकार ने हमें सुरक्षा का वातावरण दिया है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: