34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

अब पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी, गांधी परिवार की गैरमौजूदगी में सिब्बल के घर पहुंचे विपक्ष के सूरमा

न्यूज़ डेस्क: मोदी विरोधी विपक्ष के खेमे में कब कौन सी खिचड़ी पकने लगे, इसका पता नहीं चलता। पहले राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की। अब कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने अपने घर पर विपक्ष के सूरमाओं के साथ बैठक की है। सोमवार रात को कपिल सिब्बल ने विपक्ष के बड़े नेताओं को घर पर न्योता दिया था। इस बैठक में 15 पार्टियों के नेता पहुंचे थे। इनमें एनसीपी चीफ शरद पवार, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, सपा के अखिलेश यादव, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, कांग्रेस के शशि थरूर और आनंद शर्मा भी थे। शशि थरूर और आनंद शर्मा के नाम यहां चौंकाते हैं।

Advt.

ये दोनों कांग्रेस के उन 23 नेताओं के गुट वाले हैं, जिन्होंने पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की मांग करते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या विपक्षी नेताओं की इस बैठक को बुलाकर कपिल सिब्बल अपनी ताकत कांग्रेस आलाकमान को दिखा रहे हैं?

सिब्बल ने बीते दिनों विपक्ष के साथ आने की वकालत की थी। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि 2024 में मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष को अभी से एकजुट होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि उन विपक्षी पार्टियों को भी साथ आना चाहिए, जिन्होंने किसी वजह से एक-दूसरे से दूरी बना ली थी।

लेकिन सिब्बल की ये इच्छा यूपी में पूरी होती नहीं दिख रही है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने साफ कह दिया है कि यूपी का विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले दम पर लड़ेगी। सोमवार को बयान में लल्लू ने ये भी कहा कि बीएसपी और सपा से हाथ तो कांग्रेस ने मिलाया था, लेकिन इसका खामियाजा पार्टी को चुनावों में भुगतना पड़ा है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: