34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां देश को कर रही खोखला, पायलट बोले- महंगाई ने आम आदमी की तोड़ दी कमर

न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियां देश को खोखला कर रही है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ पेट्रोल डीजल के बढे़ हुए दामों से जो आय हो रही है वो राज्य सरकारों को नहीं जा रही.. राज्य सरकारों का जो हिस्सा बनता है, वो केन्द्र सरकार दे नहीं रही है।’’ पायलट ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार में पिछले सात सालों में हम जो पेट्रोल-डीजल के बढे़ हुए दाम देख रहे हैं, उनमें से अधिकांश सेस के रूप में वसूली की गई है और उस सेस का पूरा पैसा केन्द्र सरकार की जेब में जा रहा है। केन्द्र सरकार ने केवल पेट्रोल-डीजल पर लगाये गये सेस के माध्यम से एक लाख 28 हजार करोड़ रूपये कमाये हैं।’’

उन्होंने कहा कि संघीय प्रणाली के अंदर देश की आय जो होती है उसका विभाजन होता है, केन्द्र के पास कुछ हिस्सा जाता है और राज्य के पास कुछ हिस्सा जाता है। पायलट ने केन्द्र की ओर राज्यों को मिलने वाली हिस्सेदारी की कटौती पर कहा कि ‘‘ पिछले 70 वर्षों में जब जब कर या उत्पादन शुल्क लगता था..उसका विभाजन होता था, केन्द्र सरकार के पास एक अंश जाता था और बाकी राज्य सरकारों में बंटता था।’’ कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार को महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘‘महंगाई मुक्त भारत’’ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोंधित करते हुए कहा ‘‘केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियां देश को खोखला कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है और केन्द्र सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिये कोई कदम नहीं उठाये है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।’’

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को अगर छोड़ भी दें तो खाद्य तेल हो, खाद्य सामग्री हो, फल, सब्जी, दाल चीनी, तेल सभी के दाम आसमान छू रहे हैं।’’ पायलट ने केन्द्र सरकार पर देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘संपत्तियों को बेचकर सीमित लोगों को पैसा पहुंचाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सभी देशों ने सीधा लोगो को पैसे दिये लेकिन यहां की केन्द्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे जनता को मदद पहुंच सके। पायलट ने कहा कि वित्तमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी लेकिन वो रुपये कहां गए उसका पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को राज्यसभा भेजाहै और प्रधान न्यायाधीश को राज्यपाल बनाकर राजनीतिक पद दिये हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में ऐसा माहौल है जिसमें कांग्रेस पार्टी को और मजबूती से लड़ना पडे़गा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कांग्रेस की सदस्यता में गति लानी होगी।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: