34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

क्या हरीश रावत के साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता ? रामनगर से चुनाव लड़ना कहीं पड़ ना जाए भारी

न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस समेत तमाम दलों ने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। ऐसे में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। बीते दिनों कांग्रेस ने 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची के साथ पार्टी 64 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस को छह और सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं।

रामनगर से सीखी है राजनीति

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने पर कहा कि यह मेरा गुरु स्थल है और मैंने यहीं से राजनीति सीखी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरीश रावत ने कहा कि रामनगर मेरे लिए गुरु स्थल है यहीं से मैंने राजनीति सीखी और जो कुछ सीखा उसके आधार पर मैं रामनगर और इससे सटे हुए क्षेत्र के लिए कुछ बेहतर कर सकूं। हम रोजगार देने वाली और महंगाई पर नियंत्रण करने वाली सरकार बनाएंगे।

ऑडियो हुआ वायरल

इससे पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें हरीश रावत और पार्टी के एक स्थानीय नेता के बीच की बातचीत थी। इस वायरल ऑडियो में कथित रूप से कांग्रेस का एक स्थानीय नेता रामनगर सीट पर हरीश रावत के धुर विरोधी रणजीत रावत की दावेदारी को उनसे मजबूत बता रहा है। वायरल आडियो में हरीश रावत कथित तौर पर स्वयं रामनगर से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं जिसके जवाब में नेता कह रहा है कि वह हर तरीके से रणजीत सिंह रावत के साथ है और उसके लिए कांग्रेस का मतलब वे ही हैं।

हरीश रावत के करीबी रहे रणजीत रावत फिलहाल उनके विरोधियों की सूची में शामिल किए जाते हैं। इतना ही नहीं वर्तमान में वो प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कुमांउ की रामनगर सीट से अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन पार्टी ने हरीश रावत को यहां से चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस कार्यकर्ता हरीश रावत का साथ देंगे ? हालांकि हरीश रावत का कहना है कि रामनगर की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी। वहीं उन्होंने बताया कि सल्ट से रणजीत रावत को पार्टी टिकट दे सकती है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: