30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

चीन की चाल को बेनकाब करेगी भारतीय सेना, ‘उन्नत हेरॉन ड्रोन’ से रखेगी पैनी नजर

नई डेस्क: कोरोना महामारी के कारण कुछ महीनों की देरी के बाद भारतीय सेना के निगरानी तंत्र को मजबूत करने की कोशिश की गई है। आपको बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी विवाद के बीच लद्दाख में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए इजराइल ने भारतीय सेना को ‘उन्नत हेरॉन ड्रोन’ को प्रदान किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इजराइल ने भारत को ‘उन्नत हेरॉन ड्रोन’ आपातकालीन खरीद खंड के तहत प्रदान किया है।

Poonam Advt.
Advt.

एएनआई ने शीर्ष सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्नत हेरॉन ड्रोन देश में आ गए हैं और पूर्वी लद्दाख सेक्टर में निगरानी के लिए तैनात किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्नत हेरॉन ड्रोन अभी काम कर रहे हैं और यह पुराने हेरॉन की तुलना में काफी बेहतर हैं। इन ड्रोनों का अधिग्रहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रक्षा बलों को दी गई आपातकालीन वित्तीय शक्तियों के तहत किया गया है। इसी के तहत वे चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बीच अपनी युद्धक क्षमताओं को विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए के उपकरण और सिस्टम खरीद सकते हैं।

आपतकालीन खरीदी का सभी कर चुके हैं इस्तेमाल

सूत्रों के मुताबिक अन्य छोटे ड्रोन भारतीय कम्पनियों से खरीदे जा रहे हैं। आपको बता दें कि चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच भारतीय सुरक्षा प्रणाली को उन्नत बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। इससे पहले रक्षा बलों को ऐसी सुविधा 2019 में पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ बालाकोट हवाई स्ट्राइक के ठीक बाद दी गई थी। इसी सुविधा का इस्तेमाल करते हुए भारतीय नौसेना ने दो प्रीडेटर ड्रोन अमेरिकी फर्म जनरल एटॉमिक्स से लीज पर लिए हैं। भारतीय वायु सेना ने लगभग 70 किमी की स्ट्राइक के लिए हैमर एयर टू ग्राउंड स्टैंडऑफ मिसाइलों के साथ बड़ी संख्या में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल हासिल करने के लिए समान शक्तियों का प्रयोग किया था।

Advt.

रिपोर्ट के मुताबिक, पूंजी अधिग्रहण मार्ग के तहत आपातकालीन खरीद अधिकार इस साल 31 अगस्त को समाप्त हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र बलों के पास अंतिम चरण में कुछ और परियोजनाएं हैं और यदि उन्हें विस्तार मिलता है तो वे अपनी लड़ाकू क्षमताओं में सुधार के लिए उपकरण को खरीदने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: