30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

दिल्ली में फ्री इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के खुलेंगे 50 सेंटर, 3-4 महीने का होगा कोर्स, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के खुलेंगे 50 सेंटर खोले जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों की इंग्लिश को मजबूत करने के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स लेकर आई है। इससे बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होंगे। दिल्ली स्किल एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वैसे तो ये कोर्स निःशुल्क है, लेकिन शुरू में 950 रुपए सिक्योरिटी रखवाई जाएगी। अगर आप कोर्स खत्म कर लेते हैं तो आपको कोर्स के अंत में 950 रुपए वापस मिल जाएंगे। हम नहीं चाहते कि कोई 3-4 दिन में कोर्स छोड़ दे और सीट खराब हो। 1 साल में 1 लाख बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में दिल्ली में 50 सेंटर खोले जा रहे हैं। 18 से 35 साल के युवाओं को इसमें एडमिशन मिलेगा। 3 से 4 महीने का कोर्स होगा। इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि हम देखते हैं कि किस तरह गरीबों और मध्यम वर्ग के बच्चों का हाथ अंग्रेजी में तंग होता है, इसलिए वह पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की है, इसलिए हम अपने बच्चों के लिए स्पोकन इंगलिश कार्यक्रम लेकर आए हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: